चित्तौड़गढ़: डूंगला के भक्त ने मन्नत पूरी होने पर सांवरिया सेठ को अर्पित किया चांदी का पेट्रोल पंप, भक्ति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चित्तौड़गढ़  सांवरिया सेठ के दरबार में श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण
मनोकामना पूर्ण होने पर मांगीलाल जारोली ने छप्पन भोग और चांदी से बनी पेट्रोल पंप की छवि की भेंट
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा। शनिवार को डूंगला निवासी समाजसेवी एवं व्यवसायी मांगीलाल जारोली ने सांवरिया सेठ के दरबार में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर छप्पन भोग और चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप की छवि अर्पित कर भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

जारोली परिवार ने बताया कि उनके पुत्र कुशल कुमार व सुशील कुमार जारोली द्वारा पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। तब परिवार ने ठाकुरजी से मनोकामना की थी कि यदि पेट्रोल पंप की स्वीकृति मिल जाती है, तो वे छप्पन भोग और चांदी का प्रतीक रूप अर्पित करेंगे।

ठाकुरजी की कृपा से बड़ीसादड़ी क्षेत्र में 'सांवरिया फिलिंग स्टेशन' की विधिवत शुरुआत हुई, जिसके उपलक्ष्य में शनिवार को आवरी माता रोड स्थित होटल से छप्पन भोग और चांदी की पेट्रोल पंप छवि के साथ डीजे की धुनों पर नाचते-गाते भक्तों का जुलूस मंदिर पहुंचा।

मंदिर परिसर में जैसे ही छप्पन भोग और चांदी की पेट्रोल पंप छवि अर्पित की गई, पूरा पंडाल “सांवरिया सेठ की जय” के नारों से गूंज उठा। ओसारा पुजारी ने उपस्थित सभी भक्तों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री गौतम दक, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़ी, बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, सांवलिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, जारोली परिवारजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

📸 DS7NEWS NETWORK - चित्तौड़गढ़ से विशेष रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post