चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 168 किलो अवैध डोडा-चूरा बरामद, नारायणपुरा टोल से पकड़ा गया, ड्राइवर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 168 किलो अवैध डोडा-चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) चित्तौड़गढ़ सेल ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। CBN टीम ने नारायणपुरा टोल प्लाजा की ओर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी में 168.120 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया गया। इस कार्रवाई में ट्रक चालक को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह ऑपरेशन नरेश बुंदेल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के निर्देशन में अंजाम दिया गया। सूत्रों से सूचना मिलने के बाद CBN टीम ने रणनीति बनाकर ट्रक के संभावित मार्ग पर निगरानी शुरू की और कुछ ही समय में संदिग्ध ट्रक को ट्रैक कर रोक लिया गया।

ट्रक की गहन तलाशी में 9 बैग बरामद हुए, जिनमें अवैध डोडा-चूरा भरा था। बरामद डोडा-चूरा का कुल वजन 168.120 किलोग्राम पाया गया। ट्रक और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किन लोगों को पहुंचाई जानी थी।

👉 DS7NEWS NETWORK से जुड़े रहिए, ऐसी हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post