मंदसौर: करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर FIR, SP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे समर्थक
DS7NEWS NETWORK | रिपोर्ट - अरविंद सिंह पंवार, मध्यप्रदेश
डीएस सेवन न्यूज मंदसौर जिले के भावगढ़ में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पर फिरौती, मारपीट और SC-ST एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद बवाल मच गया है। शनिवार को एफआईआर के विरोध में जीवन सिंह शेरपुर अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ठेका कर्मचारियों से मांगी थी फिरौती, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
घटना 26 जून की है जब भावगढ़ थाना क्षेत्र के बेहपुर गांव में शराब ठेके पर पहुंचे कुछ लोगों ने कर्मचारियों से हर महीने 1 लाख रुपए की मांग की। मना करने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां दी गईं। मामले में SC-ST एक्ट, फिरौती और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मंदसौर कोर्ट ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
सात लोगों पर केस दर्ज, सभी फरार
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि मामले में जीवन सिंह शेरपुर सहित 7 लोगों - पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन और देवी सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
शेरपुर का बयान – साजिश के तहत फंसाया गया
जीवन सिंह शेरपुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें जानबूझकर फंसा रहा है, जबकि उनका असल आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।
मंदसौर शहर छावनी में तब्दील
एसपी ऑफिस के बाहर करणी सेना के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। शहर की सीमाओं पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।
DS7NEWS NETWORK रिपोर्ट: अरविंद सिंह पंवार, मध्यप्रदेश
Tags
Breaking News