चित्तौड़गढ़ में बारिश का नया दौर शुरू? आज ऑरेंज अलर्ट, 9 जुलाई तक येलो अलर्ट

चित्तौड़गढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज भारी बारिश का अलर्ट जारी
DS7NEWS NETWORK, Chittorgarh | रिपोर्ट: प्रियंका कुमावत
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। आसमान में घने बादल छाए हैं और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन इससे भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पाई है। गर्मी और चिपचिपाहट ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है।

दरअसल, बीते दो दिनों से जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। बारिश पर मानो कुछ समय के लिए विराम लग गया है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार सुबह धूप तो नहीं निकली, मगर गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।

  तापमान में बढ़ोतरी दर्ज
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम पारा 29.9 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री था। यानी तापमान में स्पष्ट बढ़ोतरी हुई है।

   आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए 5 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

   6 से 9 जुलाई तक रहेगा येलो अलर्ट
6 से 9 जुलाई तक चित्तौड़गढ़ में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इस अवधि में येलो अलर्ट लागू रहेगा, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

  9 जुलाई के बाद घट सकती है बारिश की रफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और मौसम सामान्य हो जाएगा।

 DS7NEWS NETWORK चित्तौड़गढ़ से प्रियंका कुमावत की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post