उदयपुर लूट के रुपयों से गर्लफ्रेंड को दिलाया महंगा स्मार्टफोन भांजे ने मामा के घर की लूट गर्लफ्रेंड के लिए लूटा मामा का घर

भांजे ने दोस्त संग मामा के घर की लूट को दिया अंजाम, इंस्टाग्राम के जाल में फंसकर पकड़ा गया आरोपी
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही लकवाग्रस्त मामा के घर से दोस्त के साथ मिलकर करीब 7 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के गहनों की लूट की। खास बात यह रही कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता था, लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए उसे फंसाकर धर दबोचा।

लूट की वारदात:

27 जून की सुबह 7:30 बजे ऋषभदेव के घाटी दरवाजा निवासी कांतिलाल मीणा, जो पिछले आठ महीने से लकवाग्रस्त हैं, के घर एक युवक मुंह ढककर घुसा और चाकू दिखाकर:

₹7 लाख नकद

दो सोने के नेकलेस (30-30 ग्राम)

दो चांदी के कंधोरे (900-900 ग्राम)

सोने की अंगूठी और चांदी की पायल


लूटकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू हुई।

150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 7 दिन की तगड़ी तलाश

एएसपी अंजना सुखवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुजरात से लेकर प्रतापगढ़ तक संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी अजय पुलिस को चकमा देता रहा और कभी वाई-फाई से तो कभी दोस्तों के मोबाइल से इंटरनेट इस्तेमाल करता रहा।

महिला कॉन्स्टेबल बनी इंस्टाग्राम ट्रैप

जब पारंपरिक तरीके बेअसर हुए तो पुलिस ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। एक महिला कॉन्स्टेबल ने इंस्टाग्राम पर अजय से दोस्ती की और तीन दिन बाद मिलने बुलाया। जैसे ही आरोपी कागदर (खेरवाड़ा) पहुंचा, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ सतीश मीणा भी था।

भांजे की पहचान, लूट की वजह चौंकाने वाली

थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीड़ित ने सतीश को पहचान लिया जो उनका भांजा निकला। पूछताछ में सामने आया कि लूट की प्लानिंग अजय ने की और सतीश ने मामा के अकेलेपन का फायदा उठाया। लूट के बाद अजय ने अपनी गर्लफ्रेंड को सवा लाख का मोबाइल फोन गिफ्ट किया।


---

  DS7NEWS NETWORK पर हम लगातार आपके लिए ला रहे हैं अपराध जगत की बड़ी और सच्ची खबरें।

✍️ रिपोर्टर: जिन्नत खान उदयपुर
   DS7NEWS NETWORK, Udaipur

Post a Comment

Previous Post Next Post