चित्तौड़गढ़: NSUI का नवाचार, PG कॉलेज में मनाया शैक्षणिक स्थापना दिवस

एनएसयूआई ने मनाया चित्तौड़गढ़ के सबसे बड़े कॉलेज का स्थापना दिवस, पहली बार हुआ शैक्षणिक नवाचार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए चित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का शैक्षणिक स्थापना दिवस मनाया।
यह पहला अवसर था जब किसी संगठन द्वारा कॉलेज की स्थापना तिथि को यादगार तरीके से मनाया गया।

इस आयोजन का नेतृत्व एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव खुमेंद्र गुर्जर ने किया। उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया द्वारा की गई थी, और 1 जुलाई 1963 से पहला शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हुआ था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र प्रतिनिधि शुभम शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्राचार्य, समस्त स्टाफ व कर्मचारियों को कॉलेज के मुख्य द्वार का छायाचित्र भेंट कर, मिठाई खिलाकर व उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर छात्र छात्राओं को कॉलेज के इतिहास की जानकारी भी दी गई।
साथ ही पूर्व प्राचार्य का विशेष सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में छात्र नेता युवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस आयोजन में ज़िला प्रतिनिधि अल्पेश गोस्वामी, दिवांशु शर्मा, आदित्य चावला, अमन ख़ान, अविनाश आचार्य, कुलदीप सालवी, मनोज सेन, नितेश रेगर, आशीष साहू, विष्णु रेगर, भानु गुर्जर, गिरीश सेन, यशवंत रेगर, जयपाल मेनारिया, मंथन, समीर ख़ान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

रिपोर्ट - DS7NEWS NETWORK, चित्तौड़गढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post