उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग ने पकड़ा जोर, सांसद कार्यालय तक पहुंचा छात्र आक्रोश

उदयपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल, सांसद मन्नालाल रावत के कार्यालय का किया घेराव
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र नेता और छात्र संगठनों ने आज एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया। इस बार प्रदर्शन का केंद्र बना उदयपुर जिला परिषद कार्यालय, जहां सांसद मन्नालाल रावत के कार्यालय का छात्रों ने घेराव किया।
छात्र नेता रौनक राज सिंह शक्तावत के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। छात्रों की मांग है कि राजस्थान में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं। आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस से किसी भी तरह की झड़प नहीं हुई।

यह प्रदर्शन कोई एक दिन की बात नहीं है — बीते कल भी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने दोपहर 12:30 बजे जोरदार प्रदर्शन किया था, जहां छात्र नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं होती, उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। कल के प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई थी, जब छात्र कुलपति सचिवालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

प्रमुख बातें:

छात्रों का आरोप है कि सरकार जानबूझकर चुनाव में देरी कर रही है।

प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शन अब यूनिवर्सिटी परिसर से निकलकर जनप्रतिनिधियों के कार्यालय तक पहुंच गया है।


अब देखना होगा कि राजस्थान सरकार छात्र संघ चुनाव को लेकर क्या निर्णय लेती है और छात्रों की मांगों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

रिपोर्टर: जिन्नत खान
स्थान: उदयपुर
नेटवर्क: DS7NEWS NETWORK


Post a Comment

Previous Post Next Post