चित्तौड़गढ़ महाराणा प्रताप महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश सूची इस दिन होगी जारी

DS7NEWS NETWORK – CHITTORGARH
रिपोर्टर: प्रियंका कुमावत, चित्तौड़गढ़

महाराणा प्रताप कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया जारी, दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 16 जुलाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. हेमेंद्र नाथ व्यास ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। जबकि प्रथम प्रवेश सूची 18 जुलाई को जारी की जाएगी।

नोडल अधिकारी बालकृष्ण लड्डा ने बताया कि बी.कॉम. एवं बी.बी.ए. पाठ्यक्रमों में ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी, ओबीसी, एमबीसी आदि आरक्षित वर्गों के लिए श्रेणीवार रिक्त सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इन वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है।

प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन 23 जुलाई तक होगा, और श्रेणीवार प्रतीक्षा सूची 25 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रतीक्षा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन, ई-मित्र पोस्टिंग और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।

कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन समय पर कर लें।


Post a Comment

Previous Post Next Post