निम्बाहेड़ा मांगरोल प्रेमचंद गायरी केस में एफएसएल की एंट्री, डीएसपी सूर्यवीर की निगरानी में जांच जारी

निम्बाहेड़ा मांगरोल निवासी प्रेमचंद गायरी की मौत का मामला: एफएसएल टीम ने किया सीन रिक्रिएट, जांच तेज
डीएस सेवन न्यूज मांगरोल निवासी प्रेमचंद गायरी की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। शनिवार को उदयपुर के गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में जयपुर से आई राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का शाम तक सीन रिक्रिएट किया।

एफएसएल की इस टीम में फिजिकल एक्सपर्ट डॉ. मुकेश समेत चार अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने घटनास्थल का गहराई से निरीक्षण किया। एफएसएल रिपोर्ट पांच दिन में आने की संभावना जताई जा रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों से अंतिम राय ली जाएगी, जिसके बाद पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने गवाहों और मृतक के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच की है। इसके साथ ही मौके के सीसीटीवी फुटेज की भी बारिकी से जांच की गई है।

गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी गणपतलाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मृतक के परिजनों की मांग पर पुलिस जांच को जिले से बाहर स्थानांतरित कर उदयपुर संभाग के डिप्टी सूर्यवीर सिंह को सौंपी गई थी। उन्हें यह जांच 23 जून को सौंपी गई थी, जिसके बाद से लगातार कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post