उदयपुर: बर्थडे पार्टी के बहाने रेव पार्टी, 11 लड़कियां और 39 लड़के हिरासत में

कोडियात रोड के होटल में देर रात छापा, रेव पार्टी में शामिल युवक-युवतियों से पूछताछ जारी
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। शहर के समीप कोडियात रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए रेव पार्टी का खुलासा किया। इस दौरान मौके से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को डिटेन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल गणेश रेस्टोरेंट में पार्टी के नाम पर आपत्तिजनक गतिविधियां हो रही हैं। डीएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में शामिल सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करीब 11 युवतियां और 39 पुरुष पार्टी में शामिल थे। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह पहला मामला नहीं है जब उदयपुर में इस तरह की पार्टी पकड़ी गई हो। पूर्व में भी फार्म हाउस और अन्य निजी स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई हो चुकी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post