उदयपुर: सेवाश्रम से ठोकर चौराहा तक की सड़क होगी 10 फीट चौड़ी, शोभागपुरा में नया चौराहा प्रस्तावित

उदयपुर: सेवाश्रम से ठोकर चौराहा तक की सड़क होगी 10 फीट चौड़ी, शोभागपुरा में नया चौराहा प्रस्तावित
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। सेवाश्रम से ठोकर चौराहा तक की सड़क को लगभग 10 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। साथ ही, शोभागपुरा क्षेत्र में जूडियो शोरूम के सामने एक नया चौराहा विकसित करने की योजना बनाई गई है।

शनिवार को स्थानीय विधायक ताराचंद जैन के नेतृत्व में नगर निगम, यूडीए और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों का जायज़ा लिया गया और मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

ठोकर चौराहा, आयड़ और शोभागपुरा रोड पर ट्रैफिक की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई गई। विधायक जैन ने यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध टीनशेड और अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त, होटल ट्राइडेंट से दूधतलाई तक की सड़क की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया, जहां सड़क की खराब हालत और साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post