उदयपुर स्कूल डायरेक्टर अश्लील वीडियो वायरल, स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन

स्कूल डायरेक्टर का निजी वीडियो वायरल, स्कूल के बाहर विरोध का माहौल
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर में शिक्षा जगत से जुड़ा एक शर्मनाक मामला सामने आया है। A-ONE सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. एम.एल. छांगवाल का एक निजी और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद उनके ही मोबाइल फोन से समाज के एक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा हुआ, जिसके बाद चार अलग-अलग क्लिप्स सामने आईं।

वीडियो के सामने आने के बाद समाज में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में अभिभावक और समाजजन स्कूल परिसर के बाहर जुट गए और नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने डायरेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है और लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post