उदयपुर स्कूल में शिक्षक की हरकत से छात्रा बेहोश, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, फतहनगर बना हंगामे का केंद्र
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर ज़िले के मावली उपखंड क्षेत्र के फतहनगर कस्बे में स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब कक्षा 10 की एक छात्रा के साथ हुए अनुचित व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मामला उस समय तूल पकड़ गया जब परीक्षा से संबंधित दस्तावेज़ न लाने पर एक शिक्षक ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थप्पड़ लगते ही छात्रा बेहोश होकर ज़मीन पर गिर गई। विद्यालय स्टाफ द्वारा तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया।
छात्रा के बेहोश होने की सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक से तीखी बहस के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद धीरे-धीरे आक्रोशित ग्रामीणों और कस्बेवासियों की भीड़ विद्यालय के बाहर एकत्र हो गई और प्रदर्शन करने लगी।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की और स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिसने मोर्चा संभालते हुए माहौल को शांत करने का प्रयास किया
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News