उदयपुर कोटडा में सरकारी स्कूल की छत गिरी

कोटड़ा: स्कूल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। महाड़ी बंबूरिया फला स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक ढह गई।

गनीमत यह रही कि उस वक्त स्कूल में न तो शिक्षक थे और न ही कोई छात्र मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

स्थानीय प्रशासन की निगरानी में एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भवन के शेष जर्जर हिस्से को जेसीबी की सहायता से ढहाने का कार्य शुरू करवाया है।

विद्यालय भवन की स्थिति पहले से ही खराब बताई जा रही थी। अब प्रशासन की ओर से आगे की सुरक्षा व्यवस्था और भवन मरम्मत को लेकर कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post