उदयपुर खेरवाड़ा थाने में हिरासत के दौरान ज्वैलरी व्यापारी की मौत, गुस्से में परिजन और समाज के लोग थाने के बाहर हंगामा

खेरवाड़ा थाने में हिरासत के दौरान ज्वैलरी व्यापारी की मौत, गुस्से में परिजन और समाज के लोग
उदयपुर/खेरवाड़ा।
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक ज्वैलरी व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताया।

थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई, जहां गुस्साए परिजनों ने व्यापारी के साथ मारपीट और टॉर्चर के आरोप लगाए। उनका कहना है कि हिरासत में बर्बरता के चलते ही व्यापारी की जान गई है।

मामले को लेकर लोग जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। थाने में मौजूद अधिकारियों से जवाबदेही की भी मांग की जा रही है।

व्यापारी की मौत ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post