उदयपुर में मन्नत वाले राजा को 1.55 करोड़ की नोटों की आंगी, सोने-चाँदी के आभूषणों से श्रृंगार

उदयपुर: मन्नत वाले राजा को चढ़ी 1.55 करोड़ की नोटों की आंगी
उदयपुर, गणेश महोत्सव की रौनक के बीच गुरुवार रात धानमंडी स्थित हॉस्पिटल सेन भवन के पास भव्य आयोजन देखने को मिला। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से गणपति बप्पा “मन्नत वाले राजा” को 1 करोड़ 55 लाख रुपए की नोटों से बनी आंगी धारण कराई गई।

रात 9 बजे महाआरती के साथ शुरू हुए इस विशेष आयोजन में गणेशजी को 50, 100, 200 और 500 के नोटों से सजाया गया। पूरा पांडाल भी नोटों से अलंकृत किया गया था। गणपति बप्पा का श्रृंगार सोने के आभूषणों से कर भोग अर्पित किया गया।

मंडल के 40 सदस्यों ने आपसी सहयोग से यह परंपरा निभाई। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, यह आंगी मेवाड़ की सबसे बड़ी और आकर्षक आंगीयों में से एक मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post