सांवलियाजी प्राकट्य स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम में विवाद, विहिप जिलाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की
डीएस सेवन न्यूज भादसोड़ा। क्षेत्र के प्रसिद्ध कृष्णधाम बागुण्ड भादसोड़ा में श्री सांवलियाजी प्राकट्य स्थल पर जलझूलनी मेले के दौरान बुधवार रात हुए रंगारंग कार्यक्रम में विवाद की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, कोटा से आए आर्केस्ट्रा दल की प्रस्तुति के दौरान विश्व हिन्दू परिषद् निम्बाहेड़ा जिलाध्यक्ष प्यारचंद सेन ने मंच पर पहुंचकर धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने और अश्लीलता से परहेज़ करने की बात कही। इसी को लेकर कलाकारों, डायरेक्टर और आयोजकों से उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते मंच पर धक्का-मुक्की हो गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर विहिप जिलाध्यक्ष को बाहर निकाल दिया। घटना के बाद विभिन्न हिन्दू संगठनों ने नाराज़गी जताते हुए इसे आस्था व भावनाओं को ठेस पहुंचाना बताया। गुरुवार को संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी को रिपोर्ट सौंपकर आयोजकों एवं कलाकारों पर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार रात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रस्ट पदाधिकारी और कलाकार मंच पर धक्का-मुक्की करते हुए नज़र आ रहे हैं।
वायरल वीडियो की पुष्टि DS7NEWS NETWORK नहीं करता है, यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।"
Tags
Breaking News