चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या के जन्मदिवस पर कल जनसेवा संकल्प दिवस, भरत बाग में लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

जनसेवा संकल्प दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आज
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 4 सितम्बर।विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का जन्मदिवस 5 सितम्बर को जन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर आयोजक मंडल के भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, रोहिताश्व जाट, पवन आचार्य एवं रतन डांगी ने बताया कि शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श देंगे।

इस शिविर में हृदय रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग, पेट-आंत-लिवर रोग, हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण, गुर्दे एवं मूत्र रोग, जनरल फिजिशियन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु एवं बाल रोग, नाक-कान-गला, त्वचा एवं नेत्र रोग संबंधी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध होगा।

शिविर संयोजक अनिल ईनाणी एवं सह संयोजक रवि विराणी ने बताया कि शिविर को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा को पहुँचाने के लिए प्रचार-प्रसार तेज़ी से किया जा रहा है, ताकि ज़रूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post