चित्तौड़गढ़ में रेलवे कर्मचारियों का धरना, टीए-किमी भत्ते और कटौती आदेशों पर जताया विरोध

चित्तौड़गढ़,  भारतीय अखिल आह्वान पर रेलवे कार्मिक हितों को लेकर गुरुवार को अलारसा शाखा सचिव संजय कुमार के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ मुख्यालय स्थित क्रू लॉबियों के सामने प्रदर्शन किया गया।

संगठन की मांगों में टीए के सापेक्ष किमी दर में 25 प्रतिशत वृद्धि, किमी भत्ते के 70 प्रतिशत टीए भाग को आयकर मुक्त करने, साइको टेस्ट में असफल एलपी/एएलपी के वेतन में 30 और 55 प्रतिशत कटौती आदेश को रद्द करने तथा जीआर व एसआर उल्लंघन का जेपीओ समाप्त करने की बातें प्रमुख रहीं।

शाखा सचिव ने बताया कि महंगाई भत्ता और टीए बढ़ने के बावजूद उसी अनुपात में किमी भत्ता नहीं बढ़ाया गया है। इस संबंध में पूर्व में भी प्रदर्शन किए गए, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। रेलवे बोर्ड को कई बार पत्राचार करने के बावजूद संगठन की मांगों पर विचार नहीं किया गया।

धरने में रनिंग स्टाफ के कृष्ण मुरारी वर्मा, कमलचंद मीणा, निखिल माहेश्वरी, राजेश यादव, रामकेश मीणा, दिनेश शर्मा, मनोहरलाल, मुकेश सेवदा, मुंशीलाल, रमेश मीणा, मुन्नालाल, चेतराम, सुरेन्द्र कुमार, तालिब अहमद, मोहनसिंह, पूर्णप्रकाश, सेवकुमार, ओमप्रकाश, फोरीलाल और मांगीलाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post