डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर में गणेश महोत्सव का उत्साह चरम पर है। गुरुवार (4 सितंबर) की रात धानमंडी स्थित हॉस्पिटल सेन भवन के पास स्थापित मन्नत वाले राजा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
इस मौके पर न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से भगवान गणपति को 1 करोड़ 55 लाख रुपए के नोटों की आंगी कराई जाएगी। 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों से तैयार यह आंगी पूरे पांडाल को आलोकित करेगी। इसके साथ ही भगवान को सोने के आभूषणों से भी सजाया जाएगा और विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
रात 9 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मंडल के 40 सदस्य आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित कर हर साल यह विशेष श्रृंगार कराते हैं। मंडल संचालक विशाल जैन ने बताया कि नोटों की आंगी पहनाने की यह परंपरा वर्षों से जारी है और इस बार की आंगी पूरे मेवाड़ की सबसे बड़ी आंगीयों में शामिल होगी।
Tags
Breaking News