सुबह तक के मुख्य समाचार
(DS7NEWS NETWORK )
👇🏻
========================
1️⃣सरकार ने दी बड़ी राहत, GST के दो स्लैब (5 और 18 फीसदी) को मिली मंजूरी, फैसला 22 सितंबर से होगा लागू, दूध, पनीर पर अब '0' GST, दवाएं, हेल्थ-टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी भी लिस्ट में, टीवी, एसी से लेकर रोटी तक सब होंगे सस्ते
2️⃣ राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 32.1 और रात को 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ़@30 राजसमंद@28.6
3️⃣नए रूप में फतहसागर स्थित नेहरू पार्क का लोकार्पण कल, म्युजिकल फाउंटेन सहित 10 करोड़ के विकास कार्यों का भी होगा शिलान्यास, रानी रोड स्थित जेटी से होगा नौका संचालन, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक का रहेगा समय
4️⃣ उदयपुर: आज बिजली बंद रहेगी, इन क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 1 – बेदला खुर्द रामगिरि, समता नगर, ज्योति स्कूल के पीछे, बेदला लिंक रोड, नवरतन कॉम्प्लेक्स, न्यू नवरतन कॉम्प्लेक्स, भुवाणा, देवेंद्र धाम, फ्लोरा कॉम्प्लेक्स, पीर बावजी के आस पास का इलाका, ज्योति स्कूल, डागलियो की मगरी, महाप्रज्ञ विहार, मीरा नगर, गढ़ मगरी, शोभागपुरा, सौ फीट रोड, ऑर्बिट रिसोर्ट, अहिंसापुरी, आलू फैक्ट्री आदि
5️⃣ अब उदयपुर से जैसलमेर, जोधपुर के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू, रोडवेज के अनुसार जैसलमेर तक का किराया रु 1150 और जोधपुर का रु 655 तय
6️⃣ पान मसाला, सिगरेट और गुटखा पर 40 फीसदी 'स्पेशल जीएसटी': वित्त मंत्री सीतारमण
7️⃣मुंबई: दादर स्टेशन के पास पार्किंग में लगी आग, 10-12 वाहन जलकर खाक
8️⃣पीएम की मां पर टिप्पणी के खिलाफ आज NDA ने किया है 'बिहार बंद' का ऐलान
9️⃣पंजाब में 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़, अब तक 37 की मौत, साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
🔟कम्बोडिया से कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया
1️⃣1️⃣ उदयपुर में ऑनलाइन सट्टा मामला: एक और सटोरिया अर्पित सिंह गिरफ्तार, मुख्य आरोपी एवीवीएनएल में तकनीकी सहायक नवल किशोर शर्मा की तलाश जारी
1️⃣2️⃣ महाराष्ट्र सरकार ने प्राइवेट कंपनियों में काम के घंटे 9 से बढ़ाकर 10 किए, कहा – इससे ज्यादा इन्वेस्टमेंट आएगा
1️⃣3️⃣ अजब गजब न्यूज़: एमपी के रीवा ज़िले में आभूषण, नगदी या संपत्ति नहीं बल्कि 25 लाख रुपए की लागत से बना सरकारी तालाब हो गया "गायब"। RTI (सूचना के अधिकार) से हुआ खुलासा – कागजों में सार्वजनिक सरोवर बन चुका है, स्वीकृत राशि भी खर्च कर दी गई, लेकिन जमीन पर नहीं दे रहा दिखाई। ग्रामीणों ने "तालाब चोरी" की थाने में दर्ज कराई शिकायत, सीएम तक लगाई गुहार। अब तालाब ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा, प्रशासन में मचा हड़कंप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, लोग कह रहे – कैसा आया कलियुग, पानी तो पानी, "भ्रष्टाचार की भाप" में तालाब ही हो गया वाष्पीकरण।
1️⃣4️⃣ प्राइवेट हॉस्पिटलों में RGHS सेवाएं फिर शुरू, अधिकारियों से वार्ता के बाद लिया निर्णय, राजस्थान के कई अस्पताल संचालकों ने 25 अगस्त से इलाज देना कर दिया था बंद
1️⃣5️⃣ एशिया कप हॉकी: सुपर-4 की भिड़ंत में भारत-कोरिया मैच 2-2 से रहा बराबर
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, DS7NEWS NETWORK की तरफ से सुप्रभात
Tags
Breaking News