चित्तौड़गढ़ बारिश से बढ़ी बेडच नदी की आवक, धनेतकलां गांव की पुलिया रास्ता किया बंद

चित्तौड़गढ़: बारिश से बढ़ी नदी की आवक, धनेतकलां गांव की पुलिया मार्ग बंद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के धनेतकलां गांव में बेडच नदी पर बनी कमकाजवै पुलिया पर पानी की आवक शुरू हो गई। भारी बारिश के चलते गांव के सरपंच रणजीत सिंह भाटी के निर्देश पर ग्राम पंचायत के सचिव और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पुलिया के दोनों ओर रस्सियां और कांटे लगाकर रास्ता बंद कर दिया।

आमजन से अपील की गई है कि पानी का बहाव थमने तक इस मार्ग से आवाजाही न करें। जिले में पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों में हादसे हो चुके हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post