चित्तौड़गढ़ में विधायक आक्या का जन्मदिन, चिकित्सा शिविर और भंडारे में लोग इलाज के साथ भोजन का लुफ्त उठाते दिखे

चित्तौड़गढ़ में अनोखे अंदाज में मनाया गया विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का जन्मदिन

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 5 सितम्बर आमतौर पर जन्मदिन के अवसर पर लोग केक काटकर और बधाइयां लेकर दिन मनाते हैं, लेकिन चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का जन्मदिन हमेशा कुछ अलग ही रंग लेकर आता है। इस बार भी भरत बाग में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर और भव्य सेवा कार्यों ने इसे खास बना दिया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचने लगे। यहां उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया और दवाइयां भी मुफ्त वितरित कीं। अलग-अलग बीमारियों के लिए विशेष काउंटर बनाए गए थे, ताकि किसी को परेशानी न हो। कई ग्रामीण दूर-दराज से सिर्फ इसलिए आए क्योंकि उन्हें विश्वास था कि यहां उनकी जांच और इलाज निःशुल्क होगा।
केवल चिकित्सा ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार भी इस आयोजन में जुड़े रहे। समाज कल्याण विभाग की ओर से ट्राईसाइकिल और उपकरण वितरण किया गया। कई संगठन और संस्थाओं के पदाधिकारी भी विधायक को बधाई देने के साथ इस सेवा कार्य का हिस्सा बने।
दूसरी ओर, भोजन की व्यवस्था ने भी लोगों का मन मोह लिया। हजारों की संख्या में आए लोगों के लिए पूरी, चपाती, सब्जियां, दाल, गुलाब जामुन और पकौड़ी जैसी व्यवस्थाएं थीं। खास बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति यहां भूखा नहीं लौटा। भोजन व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि कहीं भी भगदड़ का माहौल नहीं बना।
भारी बारिश के बीच भी जन्मदिन समारोह का उत्साह कम नहीं हुआ। मंच पर लगातार कार्यकर्ताओं, समाज प्रतिनिधियों और आम नागरिकों का स्वागत होता रहा। कतारें लंबी थीं लेकिन चेहरे पर मुस्कान थी। हर कोई अपने विधायक को व्यक्तिगत रूप से बधाई देना चाहता था।

विधायक आक्या ने भी साफ कहा कि “ये उत्साह और आशीर्वाद मेरे कार्यकर्ताओं और जनता का है। मैं खुद को विधायक नहीं मानता, बल्कि जनता के आशीर्वाद से यह जिम्मेदारी निभा रहा हूं।”

लोगों की राय भी इसी दिशा में रही। कई ग्रामीणों का कहना था कि आक्या सिर्फ राजनेता नहीं, बल्कि सुख-दुख में साथ खड़े होने वाले जनप्रतिनिधि हैं। यही कारण है कि उनका जन्मदिन सिर्फ एक निजी उत्सव नहीं, बल्कि जनता का उत्सव बन जाता है।

चित्तौड़गढ़ से संवाददाता प्रियंका कुमावत 
की रिपोर्ट, DS7NEWS NETWORK — जहां खबरें होती हैं सबसे पहले और सबसे भरोसेमंद

Post a Comment

Previous Post Next Post