उदय सागर झील में हादसा, युवक की डूबने से मौत
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। उदय सागर झील किनारे शुक्रवार को एक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुराबड़ थाना क्षेत्र के भल्लू का गुड़ा निवासी गोपीलाल डांगी झील के पास पहुंचा था, इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर पड़ा और तेज बहाव में बह गया।
घटना की सूचना पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश की और तुरंत नागरिक सुरक्षा विभाग को भी खबर दी। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब आधे घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और लगभग 300 मीटर की दूरी पर युवक का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
Tags
Breaking News