चित्तौड़गढ़: शिवपुरा में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़, 167 पौधे जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़: शिवपुरा में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़, 167 पौधे जब्त, एक गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा में एक मकान के पीछे खेत में हो रही अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 167 हरे-गीले पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन और वृताधिकारी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी बड़ीसादड़ी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर आरोपी भैरूसिंह मीणा (58) पुत्र नारायण सिंह, निवासी शिवपुरा को मौके से डिटेन किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मकान के पीछे खेत में हरे रंग के नेट की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रखी थी। जब्त किए गए पौधों का वजन करने पर 426 किलो पाया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिसकर्मियों जीतराम, भरत, गोगाराम, अम्बाराम व नानूराम की भूमिका रही, जिनमें विशेष योगदान कानि. अम्बाराम का रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post