डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पानी की मोटर और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार रामनगर चौराहा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल पर दो युवक मिले। तलाशी में मोटरसाइकिल के बीच पानी की मोटर रखी हुई पाई गई। पूछताछ में उन्होंने मोटर को वजीरपुरा क्षेत्र के एक कुएं से चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश भील (26) निवासी भाटोली ब्राह्मणान थाना निकुंभ और जगदीशचंद्र भील (32) निवासी वजीरपुरा थाना मंगलवाड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मोटर और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। जगदीशचंद्र भील के खिलाफ थाना निकुंभ में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 10 अगस्त की रात चतरूखेड़ा (वजीरपुरा) निवासी देवीलाल भील के घर से गेंहू और नकदी चोरी करने की वारदात भी कबूल की।
Tags
Breaking News