चित्तौड़गढ़ गंगरार सिक्स लेन पर दो ट्रक आमने-सामने भिड़े, चालक केबिन में फंसा; जेसीबी से निकाला गया बाहर


डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार क्षेत्र में सिक्स लेन हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो भारी वाहनों की जोरदार भिड़ंत में एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन का छल्ला सीधे दूसरे के केबिन में घुस गया। चालक को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और जेसीबी की मदद से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया।

हादसे के चलते कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post