जयपुर-कोटा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रियल एस्टेट कारोबारियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर-कोटा में रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज जयपुर कोटा प्रदेश के रियल एस्टेट कारोबार पर आयकर विभाग ने आज तड़के सख्ती दिखाते हुए एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई जयपुर और कोटा में चल रही है।

सूत्रों के अनुसार जयपुर के नामी हाई फ्लाई रियल एस्टेट ग्रुप के आठ ठिकानों पर और गोकुल कृपा ग्रुप के बीआरबी डवलपर्स के छह ठिकानों पर विभाग की टीम ने दबिश दी है।
जानकारी यह भी सामने आई है कि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर कैश लेनदेन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारी सभी दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी फाइलों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और देर शाम तक कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post