गर्लफ्रेंड के फोन बिजी होने पर आशिक ने काट दी पूरे गांव की बिजली, वीडियो वायरल
डीएस सेवन न्यूज प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते, लेकिन इस बार एक प्रेमी ने हद ही पार कर दी। अपनी गर्लफ्रेंड से नाराजगी के चलते एक युवक ने पूरे गांव की बिजली काट दी। मामला तब सामने आया जब गर्लफ्रेंड का फोन बिजी होने से नाराज युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर तार काट दिए, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक हाथ में प्लायर लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा नजर आ रहा है, जहां वह तार काटते हुए दिख रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'tv1indialive' नामक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा है, "लड़की का फोन व्यस्त होने पर नाराज प्रेमी ने उसके गांव की बिजली काट दी।" वीडियो को अब तक 1.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्यार में आशिक तो बहुत देखे, लेकिन ऐसा पागलपन पहली बार देखा।" वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "आशिक अपनी नस काटता है, इसने तो पूरे गांव की नस काट दी।" हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खूब खींचा है।
यह खबर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरलह वायरल न्यूहैं की पुष्टि डीएस सेवन न्यूज नहीं करते हैं
Tags
Breaking News