बिनोता में तेजाजी महाराज की जयंती पर जुलूस निकाला गया
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। बिनोता क्षेत्र में मंगलवार को तेजाजी महाराज की जयंती के अवसर पर तेजा जी नवयुवक मंडल की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया।
जुलूस से पहले पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद इसे नारसिंह माता मंदिर बिनोता से शुरू किया गया।
जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इसमें शामिल हुईं और धार्मिक उत्साह रहा
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
Tags
Breaking News