बासवाड़ा में निर्भया जैसी हैवानियत स्कूल से लौट रही नाबालिग बनी दरिंदे की शिकार, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने की क्रूरता

बांसवाड़ा में नाबालिग के साथ क्रूरता की हदें पार: स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म के बाद कांच की बोतल से जघन्य कृत्य
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा, राजस्थान: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र में 20 अगस्त को एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ उसी के गांव के एक नाबालिग ने ऐसी हैवानियत की, जो दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाती है।

पीड़िता स्कूल से अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव का ही एक नाबालिग उसे मिला। उसने जबरन पीड़िता को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया और पीपलखूंट में अपनी बुआ के घर ले गया। वहां उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौने कृत्य को और भयावह बनाते हुए, आरोपी ने पीड़िता के गुप्तांग में कांच की बोतल डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पीड़िता को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया

डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।

घाटोल थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह एक जघन्य अपराध है, और हम आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।"


Post a Comment

Previous Post Next Post