डूंगरपुर सदर डूंगरपुर ऑपरेशन शिकंजा में चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक निरुद्ध

सदर डूंगरपुर: ऑपरेशन शिकंजा में चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक निरुद्ध
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। यह मामला 18 अक्टूबर 2025 की रात का है, जब देवलखास मनात फला निवासी रमेश धन्द्र अपने पुत्र रोहित, संजय और किशन के साथ नई मोटरसाइकिल खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे, मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने संजय पर ताबड़तोड़ 14 चाकू वार और रोहित पर 8 चाकू वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में अन्य पर भी प्रहार किया गया। घायल युवकों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष कुमार ने तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी हितेश अहारी (20), शैलेष गड़हा (22) और एक नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया।

इस कार्रवाई में डॉ. सुबोध कुमार, एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल दिनेश, विक्रम सिंह, धनेश्वर और कैलाश सहित पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post