उदयपुर संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव में लोक संस्कृति की धूम
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी की पहल पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांधी ग्राउंड में संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके बाद मंच से पारंपरिक धुनों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
गांधी ग्राउंड पूरी तरह लोक संस्कृति के रंग में सराबोर दिखा, जहां रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृ शक्ति ने घूमर की मधुर लय पर सजीव प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्यांगनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को न सिर्फ संजोया, बल्कि प्रदेश की पारंपरिक पहचान को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
महोत्सव में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, समाजसेवी गजपाल सिंह एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक संस्कृति का संरक्षण करते हुए नई पीढ़ी में इसकी पहचान को मजबूत करना है।
Tags
Breaking News