चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा गुजरात से पकड़ा गया मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार आरोपी

गुजरात से पकड़ा गया मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार आरोपी
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, 09 नवम्बर। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी सुजनाराम विश्नोई को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने उमरगांव वापी गुजरात से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के आदेश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र, जगदीश विश्नोई और रंजीत द्वारा शनिवार को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी 51 वर्षीय सुजनाराम पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी चितलवाना जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पिछले छह माह से अपनी सकूनत पर नहीं रहकर उमरगांव जिला वलसाड गुजरात में कार्य कर रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर डिटेन कर आवश्यक अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने सूरत, नवसारी, वापी और वलसाड में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post