उदयपुर यूडीए ने तोड़े 72 मकान — बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ माकपा का विरोध, “जहां चुल्हा, वहीं घर” की उठी मांग

माकपा ने बुलडोजर राज के खिलाफ जताया कड़ा विरोध, "जहां चुल्हा, वहीं घर" की मांग दोहराई
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर सविना पंचायत के बडीगढ़ कोटडिया फला में यूडीए द्वारा 72 मकान तोड़े जाने के बाद माकपा जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिला।

जिला सचिव राजेश सिंघवी ने कहा कि यूडीए सरकार भाजपा नेताओं के दबाव में गरीबों को बेदखल कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार विज्ञापनों में आवास देने की बात करती है, लेकिन हकीकत में मकान तोड़कर लोगों को बेघर किया जा रहा है।

राज्य कमेटी सदस्य विमल भगोरा ने "जहां चुल्हा, वहीं घर" नीति के तहत सभी काबिज परिवारों को डीएलसी रेट पर पट्टे देने की मांग की। शहर सचिव हीरालाल सालवी ने बताया कि माकपा सड़क से संसद तक गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post