मध्यप्रदेश के मंदसौर ज़िले के सुवासरा क्षेत्र में मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला केंद्र, जिसने SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया

सुवासरा में मिसाल कायम: मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला SIR-100% पूरा करने वाला केंद्र
डीएस सेवन न्यूज़ मंदसौर, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-26) के तहत जिले में चल रहे मतदाता सूची सुधार अभियान में सुवासरा विधानसभा का मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली बाकी सभी से आगे निकल गया है। यह जिले का पहला केंद्र बन गया है जिसने अपना शत-प्रतिशत कार्य समय से पहले पूरा कर प्रशासन में नई मिसाल पेश की है।

इस उपलब्धि के नायक हैं बीएलओ श्री भरत कुमार व्यास, जिन्होंने बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक को पूरी तरह अपडेट कर यह सफलता हासिल की। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्रशासन का कहना है कि यह प्रयास न सिर्फ अनुकरणीय है, बल्कि जिले के अन्य मतदान केंद्रों के लिए भी एक प्रेरणा-स्रोत है। इस कार्य से मतदाता सूची सत्यापन की गति तेज हुई है और प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ी है।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती शिवानी गर्ग के निर्देशन में चल रहा है, और उनके मार्गदर्शन में बांकली केंद्र ने यह उपलब्धि हासिल कर जिले में अपना नाम दर्ज करा दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post