कार से 94 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त
बाईक से एस्कोर्टिंग करते एक आरोपी सहित दो तस्कर गिरफ्तार
बेगूं थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 19 जनवरी। पुलिस थाना बेगूं द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक कार से 94.020 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है। अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी कार की एस्कोर्टिंग में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में सोमवार को इंचार्ज थानाधिकारी बेगूं शिवराज राव के नेतृत्व में एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कानि. धर्मेन्द्र, मुकेश, जितेन्द्र, हरमेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र व खेमाराम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 चितौडगढ़-कोटा लेन सरहद सामरिया में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान सामरिया की तरफ से एक मोटर साईकिल आई जिसको रुकवाया गया, इसी दौरान पीछे से स्लेटी रंग की टाटा पंच कार भी तेज गति से आई। दोनो को रुकवाकर पूछताछ की गई। मोटर साईकिल चालक 30 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र कैलाश बैरागी निवासी कांकरिया तलाई पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच मध्यप्रदेश से पूछताछ की गई तो पीछे से आई कार में अफीम डोडाचूरा होना बताकर एस्कोर्टिंग करना बताया। कार की तलाशी ली गई तो कार की डिक्की में व पीछे केबिन में 5 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 94.020 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा अधकुचला /पीसा हुआ पाया गया। उक्त कार व बाईक को जब्त कर कार चालक 27 वर्षीय श्रीलाल पुत्र गंगाराम भील निवासी सांगवा पुलिस थाना भैंसरोडगढ जिला चित्तौड़गढ़ व बाइक सवार आरोपी बनवारीलाल पुत्र कैलाश बैरागी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज अनुसंधान किया जा रहा है। डीएसटी टीम हैड कानि. भूपेन्द्र सिंह, कानि राजदीप सिंह, सुरेन्द्र पाल, दीपक, विजय व विक्रम।
Tags
Breaking News