राजगढ़ वाया बस्सी में ई-मित्र दुकान में आग, 8 से 10 लाख का नुकसान
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बस्सी क्षेत्र में आग लगने की जानकारी सामने आई है वहीं जानकारी देते हुए रवि लोहार ने बताया कि गांव राजगढ़ वाया बस्सी के मेन रोड पर स्थित विश्वकर्मा ई-मित्र दुकान में देर रात आग लगने की घटना हुई।
यह दुकान श्री जितेंद्र लोहार की बताई जा रही है। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब अज्ञात कारणों से दुकान में आग भड़क उठी।
आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया,
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस आगजनी की घटना में करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
नुकसान हुए सामान की विस्तृत सूची और मौके की तस्वीरें नीचे दी गई हैं।
आग से जो नुकसना हुआ हे 👇👇
Tags
Breaking News