भीलवाड़ा प्रतापनगर पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई: फर्जी पहचान बनाकर 40 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रतापनगर पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई: फर्जी पहचान बनाकर 40 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज़ भीलवाड़ा जिले के प्रतापनगर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा साइबर व संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारस जैन के निर्देशन और वृताधिकारी शहर सज्जन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले का खुलासा किया।


प्रकरण के अनुसार, दिनांक 28 जुलाई 2025 को परिवादी मिठ्ठा लाल निवासी भीलवाड़ा ने थाना प्रतापनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 और 28 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर दो-तीन अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर एक नामी व्यक्ति पृथ्वीराज कोठारी की फोटो लगा रखी थी और स्वयं को वही बताकर विश्वास में लिया। साथ ही ट्रूकॉलर पर भी उसी नाम की आईडी बना रखी थी। आरोपी ने चालाकी से बातचीत कर परिवादी को अहमदाबाद में करीब 40 लाख रुपये हवाला के माध्यम से भिजवाने के लिए ठग लिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण संख्या 383/2025 अंतर्गत धारा 318(4), 316(2) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया। गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डिटेल्स और सूचनाओं का गहन विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की। जांच के दौरान सामने आया कि यह गिरोह जालौर और बालोतरा के आसपास सक्रिय था और राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली में भी इसी तरह की कई ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य ईश्वर मेघवाल को जालौर से डिटेन किया, जिसे बाद में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर पुत्र सोमाराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोदरा, थाना रामसीन, जिला जालौर के रूप में हुई है।


पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों व ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। प्रतापनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, व्हाट्सएप संदेश या फर्जी पहचान के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को 

Post a Comment

Previous Post Next Post