उदयपुर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, थाना माण्डवा पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अवैध सूखा गांजा किया जब्त

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, थाना माण्डवा पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अवैध सूखा गांजा किया जब्त
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माण्डवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी वृत्त कोटड़ा श्री डूंगरसिंह चुंडावत के सुपरविजन में थाना माण्डवा थानाधिकारी श्री निर्मल कुमार मय टीम द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2026 को मौजा पाडली कुतरमारिया में कार्रवाई की गई।

इस दौरान श्री सायब पिता जीवा जी गमार, निवासी पाडली माण्डवा, जिला उदयपुर के कब्जे वाले मकान के पीछे से 01 किलो 600 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद कर जब्त किया गया।
इस संबंध में थाना माण्डवा पर प्रकरण संख्या 09/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम :
श्री निर्मल कुमार – थानाधिकारी, थाना माण्डवा
श्री भल्लाराम – कांस्टेबल (1928)
श्री युवराज – कांस्टेबल (1153)
श्री विशाल – कांस्टेबल (1247)
श्री चेलाराम – कांस्टेबल (2079)
श्री सुरेन्द्र – चालक कांस्टेबल (2286)

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post