उदयपुर मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का हंगामा: रिजल्ट गड़बड़ी, फीस बढ़ोतरी और कक्षाएं शुरू न होने पर विरोध

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर मीरा गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद माहौल शांत कराया। आक्रोशित छात्राओं ने प्रिंसिपल चेंबर पर लगा ताला खुलवाने की मांग की, जिसे बाद में खुलवाया गया। बीए और बीएससी द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के परिणामों में बड़ी संख्या में फेल घोषित होने से असंतोष है। छात्राओं ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता, बिना पूर्व सूचना फीस वृद्धि और पीजी ड्रॉइंग कक्षाएं शुरू न होने पर आपत्ति जताई। शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी भी।
DS7NEWS NETWORK UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post