उदयपुर भीण्डर थाना क्षेत्र में अफीम व गांजा की अवैध फसल नष्ट, भारी मात्रा में पौधे जब्त

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले के भीण्डर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अफीम और गांजा की अवैध फसल को नष्ट किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशों पर की गई, जिसमें स्थानीय पुलिस ने सतर्कता और त्वरित सूचना तंत्र के आधार पर सफलता हासिल की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी भीण्डर पूनाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत पाणुन्द के गांव भीखावनिया क्षेत्र में एक खेत पर अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती की जा रही है। 

सूचना के आधार पर टीम ने रामदेव तिराहे से कानोड रोठ मार्ग स्थित खेत को घेरकर जांच की।
जांच के दौरान खेत में बड़ी मात्रा में अवैध फसल पाई गई। पुलिस ने मौके से गांजा के हरे पौधों से भरे 10 बोरे जब्त किए, जिनका कुल वजन 369.500 किलोग्राम निकला। इसके अलावा अफीम के हरे पौधों से भरे 9 बोरे भी बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 597.880 किलोग्राम दर्ज किया गया। यह खेत महेन्द्र सिंह पिता भैरूसिंह निवासी भीखावनिया का बताया गया है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 और 8/20 के तहत प्रकरण संख्या 13/2026 दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान पुलिस निरीक्षक सुरेश विश्नोई, थानाधिकारी खेरोदा द्वारा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी 

DS7NEWS NETWORK UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post