चित्तौड़गढ़ डॉ. मंजू चौधरी बनीं चित्तौड़गढ़ की नई जिला कलेक्टर | आलोक रंजन का जोधपुर ट्रांसफर

देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन का जोधपुर ट्रांसफर, डॉ. मंजू चौधरी संभालेंगी कमान
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ में देर रात एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टर आलोक रंजन का तबादला जोधपुर कर दिया गया है। वहीं डॉ. मंजू चौधरी को अब चित्तौड़गढ़ की नई जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने बीती रात ही इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण शामिल हैं। करीब डेढ़ साल से अधिक समय से चित्तौड़गढ़ जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला कलेक्टर आलोक रंजन को अब जोधपुर भेजा गया है। दूसरी ओर डॉ. मंजू चौधरी को चित्तौड़गढ़ जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post