चित्तौड़गढ़ में कमर्शियल गैस की कमी से होटल कारोबार प्रभावित, कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ शहर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगहों पर रसोई ठप पड़ने लगी है और कुछ संचालकों को मजबूरी में अपने स्टाफ को छुट्टी पर भेजना पड़ा है। शहर के छोटे-बड़े होटल संचालकों का कहना है कि गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा का कामकाज चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।
होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहकों के लिए भोजन तैयार करना होता है और इसके लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर सबसे जरूरी साधन होता है। लेकिन जब समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तो कई प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से अपने किचन बंद करने पड़ रहे हैं। कुछ छोटे होटल और ढाबों ने तो फिलहाल ताला तक लगा दिया है, जबकि अन्य संचालक भी इसी चिंता में हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भी कारोबार रोकना पड़ सकता है।
शहर के कल्पना रेस्टोरेंट के संचालक अशोक जोशी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर मिल
Tags
Breaking News