खेत में उगाए गए गांजे के 129 पौधे जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल 2026। पुलिस थाना कपासन ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती करते गिरफ्तार किया गया है। मौके से 129 गांजे के हरे पौधे, सुखाए हुए पौधे एवं तैयार गांजा जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के निर्देशन में पुलिस थाना कपासन इंचार्ज थानाधिकारी मनीष शर्मा आरपीएस प्रोबेशन को रविवार को सुबह जरिये मुखबीर सूचना मिली की धनराज पिता भगवान जटिया निवासी उचनार खुर्द थाना कपासन जिला चितौडगढ़ ने अपने खातेदारी व कब्जेशुदा खेत पर अवैध रूप से गांजे के पौधे बो रखे है उक्त सुचना पर धनराज जटिया के खेत की तलाशी ली गई तो स्वयं के खातेदारी व कब्जेशुदा खेत मे गांजे के कुल 129 हरे गिले पौधे अवैध रूपे से बोये हुये पाये गये तथा गांजे के कुछ गिले पौधों को काटकर सुखाया हुये पाये गये। मौके पर धनराज द्वारा अपने खेत पर ही सुखे गांजे की छोटी छोटी दो पुडिया बनाकर रखी हुई पाई गई। मौके पर कार्यवाही करते हुये कुल 129 पौधे हरे गिले गांजे के पौधों का वजन कुल 16.42 किलोग्राम व सुखाये हुये गांजे के पौधों का वजन 6.90 किलोग्राम तथा कुल 71 ग्राम सुखा गांजा को जब्त किया गया। मुलजिम को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News