ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरिक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध संचालित आपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत एएसपी सरिता सिह, डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशानुसार थाानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ तुलसीराम के नेतृत्व मे शनिवार को एसआई श्यामलाल मय जाप्ता द्वारा ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने जिला कारागृह के पास भीलवाड़ा रोड़ चितौड़गढ पर अंकित पिता राजवीर नायक निवासी ददरेवा पुलिस थाना राजगढ़ जिला चुरु राज. की कब्जेशुदा बैग की नियमानुसार तलाशी लेकर बैग में मिली अवैध अफिम 2 किलो 17 ग्राम को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम :- थानाधिकारी तुलसीराम, एसआई श्यामलाल,हैडकानि. हरफूल,कानि.कन्हैयालाल, रवि कुमार, विरेन्द्र ।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News