सनसनीखेज रेस्क्यू: 2 घंटे तक टंकी पर फंसा युवक, अग्निशमन दल ने बचाई जान
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब निर्माणाधीन पानी की टंकी पर फंसे युवक का अग्निशमन दल ने साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा।
अशोकनगर क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टंकी पर काम के दौरान अचानक मचान गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए, जबकि एक युवक टंकी के ऊपर ही फंस गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे तक चले हाई-रिस्क ऑपरेशन में स्काई लिफ्ट की मदद से युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
अग्निशमन विभाग की सूझबूझ, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क से एक बड़ा हादसा टल गया और एक जिंदगी बच गई।
Tags
Breaking News