चित्तौड़गढ़ भादसोड़ा कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

कंटेनर से 158 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 25 अप्रैल 2026। भादसोड़ा थाना पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 158 किलो 167 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे शुक्रवार को थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे मय जाप्ता हैडकानि. बालुराम ,डालुराम,कानि. वीरेन्द्र ,सुशील,प्रकाश, रतनलाल मय सरकारी वाहन के सर्कल गश्त के दौरान नेशनल हाईवे खोखरिया खेडी सर्विस रोड पर दौराने नाकबन्दी एक कटेनर को रोककर दो व्यक्ति विवेक पिता शान्तिलाल घोघरा जाति मीणा उम्र 21 साल निवासी पालदेवल थाना सदर डुंगरपुर एवं पंकज पिता गटटलाल रोत जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी मालचौकी थाना चौरासी झोतरी जिला डुंगरपुर को डिटेन किया गया। जिनके कब्जे शुदा कंटेनर की दौराने तलाशी प्लास्टिक के कुल 8 कटटो में 158 किलो 167 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा होना पाया गया। जिसे विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया एवं अभियुक्तगण विवेक घोघरा एवं पंकज रोत को गिरफतार किया गया। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post