16,365 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 16,365 किलोग्राम अवैध खैर की गीली लकड़ियों से भरा एक ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध पदार्थों की धरपकड एवं वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह निर्देशन में एवं डीएसपी दिनेश सुखवाल व थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम के सुपरवीजन में एएसआई मुकेश कुमार मय पुलिस जाप्ता कानि. रणजीत, अरविन्द कुमार, मूलाराम के दिनांक 08 अप्रेल 2026 को दौराने नाकाबंदी संदिग्ध वाहन का रोलाहेडा हाईवे रोड पुलिया से चौधरी होटल तक पीछा कर संदिग्ध ट्रक को रूकवा ट्रक चालक व खलासी का नाम पता पुछने पर चालक ने अपना नाम आशब खान पिता सुलेमान मेव जाति मुसलमान पैशा ड्राईवरी व खलासी ने अपना नाम वाजिद खान पिता हाकमदीन मेव जाति मुसलमान पेशा खलासी दोनों निवासी खोहाबास पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा बताया। ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में अन्दर खैर की गिली लकडियां भरी होना पाई गई। ट्रक चालक व खलासी से पुछताछ पर बिना लाईसेन्स, टी.पी. या वैध दस्तावेज के खैर की गिली लकडियां भरकर परिवहन करना पाया जाने से अभियुक्तगण आशब खान व खलासी वाजिद खान के कब्जेशुदा खैर की गिली लकड़िया मय ट्रक को कब्जे पुलिस लेकर धर्मकांटा पर वजन करवाने पर कुल खैर की गिली लकडियों का कुल वजन 16365 किलोग्राम वजन होना पाया गया, जिस पर उक्त लकड़ियां मय ट्रक को नियमानुसार जप्त कर हर दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त खैर की अवैध गिली लकड़ियां के बारे में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
Tags
Breaking News