सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आई-20 कार में बनी स्कीम में छिपाकर करीब 10 किलोग्राम अफीम परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,29 अप्रैल 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के ऑपरेशन त्रिनेत्र तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए आई-20 कार में बनाई गई विशेष स्कीम में छिपाकर परिवहन की जा रही 09 किलो 999 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के साथ प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर किया है
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी ब्रजेश सिंह व थानाधिकारी प्रेम सिंह के निकट सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू एसआई अमृत लाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर गठित टीम को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ करने बाबत् निर्देश प्रदान किये। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे बुधवार को हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी के दो व्यक्ति उदयपुर-नीमच की तरफ से एक आई-20 कार लेकर आये जिनको रोकना चाहा किन्तु कार के चालक द्वारा आई-20 कार को नहीं रोका जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा आई-20 कार के आडे बैरीयर लगाकर कार को रोका चालक व उसके साथी की गतिविधी संदिग्ध होने से आई-20 कार की तलाशी ली तो आई-20 कार के अन्दर बनी स्कीम के अन्दर 09 प्लास्टिक की थैलीयों मिली जिनको चैक की गई तो 09 प्लास्टिक की थैलीयों में मिली कुल 09 किलो 999 ग्राम अवैध अफीम मिली जिस अफीम को एवंम अफीम के परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त की जाकर आई-20 कार के चालक नरेन्द्र कुमार पिता बालुराम पवॉंर जाति बावरी उम्र 55 साल निवासी हनुमान मंदीर के पास पीपलीयापंथ थाना पीपलीयामंण्डी जिला मंदसौर एम.पी. व पास वाली सीट पर बैठे साथी व्यक्ति राजु पोरवाल पिता देवीलाल जाति पोरवाल उम्र 52 साल निवासी गली नम्बर 01 महावीरगंज थाना पीपलीया मण्डी जिला मंदसौर एम.पी. को गिरफतार कर कार्यवाही कर कार को जब्त की गई। जब्त शुदा अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।
*पुलिस टीम के सदस्य :-* थानाधिकारी प्रेम सिंह,एसआई अमृत लाल, हैड. कानि भूपेन्द्र सिंह,कानि. डूंगर सिंह, भजन लाल, दीपक कुमार , पृथ्वीपाल सिंह, विजय,कुलदीप
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News